trendingVideos02194305/zeesalaam/zeesalaam
Videos

'एलेक्सा' से 13 वर्षीय बच्ची ने बचाई बहन की जान, आनंद महिंद्रा ने लड़की को दिया जॉब ऑफर

Anand Mahindra Job Offer: टेक्नोलॉजी की मदद से दो बहनों की जान बच गई. यूपी के बस्ती शहर में एक घर में हमलावर बंदर घुस गया, जिसके बाद 13 वर्षीय लड़की ने खुद की और अपनी छोटी बहन की 'एलेक्सा' की मदद से जान बचाई. दरअसल जब लड़की ने बंदर को घर में आते देखा तो उसने एलेक्सा को कुत्ते की आवाज निकालने की कमांड दी. कुत्ते की आवाज सुनकर बंदर डरकर भाग गया. बच्ची की समझदारी से महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इंप्रेस हो गए. उन्होंने बच्ची के हौसले का सम्मान करते हुए उसे जॉब ऑफर कर दिया. देखें वीडियो

Video Thumbnail
Advertisement
Read More