trendingNow/zeesalaam/zeesalaam01231185
Home >>Zee Salaam ख़बरें

PM मोदी की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन, ये नेता भी रहे शरीक

NDA’s presidential nominee: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. 

Advertisement
PM मोदी की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन, ये नेता भी रहे शरीक
Stop
Zee Salaam Web Desk|Updated: Jun 24, 2022, 01:55 PM IST

नई दिल्ली: सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे.

मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे. भाजपा नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई तथा जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे.

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं. यहां से सेवानिवृति के बाद वे अपने गृह राज्य ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में रहती हैं. यह उनके पैतृक गांव बैदापोसी का प्रखंड मुख्यालय है. वे झारखंड में सबसे लंबे वक़्त (छह साल से कुछ अधिक वक़्त) तक राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं. वह एनडीए की उम्मीदवार हैं और एनडीए मतों के मामले में जीत के क़रीब है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ दाखिल याचिका सुप्रीम कुर्ट से खारिज, जकिया जाफरी पहुंची थीं अदालत

वाईएसआर कांग्रेस ने किया हिमायत का ऐलान
द्रौपदी मुर्मू की जीत अब करीब तय मानी जा रही है. आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है. वाईएसआरसीपी के अलावा नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने भी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है.

ये वीडियो भी देखिए:

Read More
{}{}