क्या आप जानते है अपने शहर का निक नेम? यहां पढ़े कुछ मशहूर शहरों के उपनाम

शहरों के निक नेम

भारत के विभिन्न शहर अपने उपनामों के लिए प्रसिद्ध हैं, जो उनके इतिहास, संस्कृति, और आर्थिक महत्व को दर्शाते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ शहरों और उनके निक नेम के बारे में.

मायानगरी किस शहर को कहा जाता है ?

'मुंबई' को मायानगरी कहा जाता है क्योंकि यह भारत की फिल्म इंडस्ट्री का केंद्र है और यहां लोग अपने सपनों को पूरा करने आते हैं.

सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है?

'बैंगलोर' को सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया कहा जाता है क्योंकि यह भारत का प्रमुख आईटी हब है और यहां कई तकनीकी कंपनियां स्थित हैं.

सिटी ऑफ पर्ल्स किसे कहा जाता है?

'हैदराबाद' को सिटी ऑफ पर्ल्स कहा जाता है क्योंकि यह ऐतिहासिक रूप से मोतियों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है.

मैनचेस्टर ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है?

'अहमदाबाद' को मैनचेस्टर ऑफ इंडिया कहा जाता है क्योंकि यह कपड़ा उद्योग का प्रमुख केंद्र है.

पिंक सिटी किसे कहा जाता है?

'जयपुर' को पिंक सिटी कहा जाता है क्योंकि यहाँ के अधिकांश भवन गुलाबी रंग के हैं, जो शाही अंदाज का प्रतीक है.

डिट्रोइट ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है?

'चेन्नई' को डिट्रॉइट ऑफ इंडिया कहा जाता है क्योंकि यह भारत का प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माण केंद्र है.

गोल्डन सिटी किसे कहा जाता है?

'अमृतसर' को गोल्डन सिटी कहा जाता है क्योंकि यहाँ स्वर्ण मंदिर स्थित है, जो सोने से मढ़ा हुआ है और सिख धर्म का प्रमुख तीर्थस्थान है.

सिटी ऑफ लेक्स किसे कहा जाता है?

'उदयपुर' को 'सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है क्योंकि यहां कई सुंदर झीलें हैं और यह शहर महलों के लिए प्रसिद्ध है.

सिटी ऑफ लाइट्स किसे कहा जाता है?

'वाराणसी' को सिटी ऑफ लाइट्स कहा जाता है क्योंकि यहाँ गंगा नदी के किनारे हर शाम दीप जलाए जाते हैं और यह धार्मिक आस्था का केंद्र है.

VIEW ALL

Read Next Story