Videos

PSEB Class 8 Board Exam 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के नतीजे आए सामने, लड़कियों ने मारी बाजी

PSEB Class 8 Board Exam 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 8वीं कक्षा के बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें लड़कियों सबसे अधिक अंकों से आगे रहीं. पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के नतीजों की कुल पास प्रतिशत 98.01% रही जिसमें से लड़कियों की पास प्रतिशत 98.68% और लड़कों की पास प्रतिशत 97.41% रही. इस बार पंजाब में लड़कियों ने बाजी मारी है. बता दें कि पहले स्थान पर मानसा जिले की लवप्रीत कौर, दुसरे स्थान पर मानसा जिले की ही गुरंकित कौर और तीसरे स्थान पर लुधियाना की समरप्रीत कौर रहीं है. पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के नतीजों के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वीडियो को अंत तक देखें..

Video Thumbnail
Advertisement
Read More