Videos

Pakistan releases 200 indian fishermen: पाकिस्तान ने रिहा किए 200 भारतीय मछुआरे, आज वापिस लौटेंगे अपने वतन

Pakistan releases 200 indian fishermen: आज पाकिस्तान द्वारा रिहा किए 200 भारतीय मछुआरे अपने वतन वापिस लौटेंगे। देर रात भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान से ट्रेन से घर वापसी के लिए रिहा किया गया. ये मछुआरे हिंद महासागर के गुजरात सागर में मछली पकड़ते हुए भारत से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की कराची जेल में कैद कर लिया गया था. गुजरात मत्स्य विभाग और गुजरात पुलिस के उच्च अधिकारी भारतीय मछुआरों को घर तक पहुंचने के लिए अटारी सीमा से गुजरात के लिए रवाना होंगे. पाकिस्तान की जानी-मानी संस्था ईडी फाउंडेशन कराची के पदाधिकारियों ने भी भारतीय मछुआरों को वतन वापिस लौटने पर सम्मानित किया.

Video Thumbnail
Advertisement
Read More