Videos

Manimahesh Yatra Landslide: मणिमहेश यात्रा के रास्ते पर हुआ लैंडस्लाइड, 6 लोग हुए घायल

Chamba Landslide Video: मणिमहेश यात्रा को जाने वाले रास्ते पर लैंडस्लाइड होने से छह यात्री घायल हुए हैं. यह हादसा गुईनाला के पास हुआ है. यहां पर अचानक लैंडस्लाइड होने पर ही सभी मणिमहेश यात्री उसके मलबे की चपेट में आ गए, जिनमें से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि पांच अन्य लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं. सभी यात्री कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं. बहरहाल सभी घायलों को नागरिक अस्पताल भरमौर में ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है. इसकी पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है.

Video Thumbnail
Advertisement
Read More