Home >>ZeePHH Trending News

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानें क्या है आज का भाव

Petrol Diesel Price 13 July: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 13 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. नए रेट के अनुसार  तेल के रेट में राहत मिली है. इस खबर में जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव.  

Advertisement
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानें क्या है आज का भाव
Stop
Zee News Desk|Updated: Jul 13, 2022, 06:59 AM IST

Petrol Diesel Price 13 July: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी देश की जनता को पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली है. हर दिन की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. नई रेट के अनुसार आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, अगर क्रूड ऑयल की बात की जाए तो इस पर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल की गिरावट हुई है. इसके अलावा घरेलू गैस के भाव पर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

ये हैं आज के लेटेस्ट प्राइस 
शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  

 ये भी पढ़ें- बहिबल गोलीकांड केस में आज फरीदकोट की जिला अदालत में हुई सुनवाई

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Read More
{}{}