Home >>ZeePHH Trending News

Petrol Diesel price: मंगलवार को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से आज 10 जनवरी मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. आज का लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Advertisement
Petrol Diesel price: मंगलवार को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें अपडेट
Stop
Zee News Desk|Updated: Jan 10, 2023, 09:55 AM IST

Petrol Diesel Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन भारत में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों की ओर से सुबह 6 बजे जारी की गईं ताजा कीमतों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.  

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं.  

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  
हिमाचल प्रदेश                95.07 रुपये प्रति लीटर                        86.05 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Lohri: लड़कों ही नहीं लड़कियों की भी है लोहड़ी, बरनाला शहर में लोहड़ी प्रोग्राम कर दिया गया खास संदेश

आखिरी बार कब हुआ था बदलाव
बता दें, सभी राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अपने हिसाब से वैट लगाती हैं, जिसके आधार पर हर राज्य में पेट्रोल डीजल की अलग-अलग कीमतें होती हैं. मालूम हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को वाहन ईंधन (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद तेल के रेट कम हो गए थे. इसके बाद कई राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए गए थे. हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर वैट बढ़ा दी है.  

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Read More
{}{}