Home >>ZeePHH Trending News

Holi 2023: हिमाचल में महिलाओं ने फूल, हल्दी, पालक और चुकंदर से बनाए होली के लिए अनोखे रंग

Holi 2023: जिला सिरमौर में होली पर्व को लेकर इस बार स्वयं सहायता समूहों ने प्राकृतिक चीजों से 700 किलो के करीब हर्बल रंग तैयार किए हैं, जिनकी बिक्री के लिए स्वंय सहायता समूह द्वारा जगह-जगह स्टॉल भी लगाए गए हैं.  

Advertisement
Holi 2023: हिमाचल में महिलाओं ने फूल, हल्दी, पालक और चुकंदर से बनाए होली के लिए अनोखे रंग
Stop
Poonam |Updated: Mar 08, 2023, 08:25 AM IST

सिरमौर | Holi 2023: डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में होली पर्व को लेकर जिला में कार्यरत 86 स्वंय सहायता समूह की 160 महिलाओं ने प्राकृतिक चीजों से हर्बल रंग तैयार किए हैं.

महिलाओं ने पालक, चुकंदर और गेंदे के फूल से बनाए होली के रंग
महिलाओं द्वारा अभी तक 700 किलो के करीब रंग तैयार किए जा चुके हैं, जिसमें से अकेले बंधन स्वंय सहायता समूह ने 50 किलो रंग तैयार किए हैं. उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा होली के लिए चार रंग होली के लिए तैयार किए गए हैं, जिसमें हरा रंग बनाने के लिए पालक, ऑरेंज रंग बनाने के लिए गेंदे के फूल, गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर और पीला रंग बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया गया है. कुछ स्वयं सहायता समूह द्वारा इन रंगों को बनाने के लिए गुलाब जल, अरारोट और फूड कलर का भी इस्तेमाल किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Womens day 2023: सरकारी नौकरी छोड़ मूर्तिकला को बनाया करियर, महिला दिवस पर जानें इस बेटी की कहानी

एडवांस में हो गई हर्बल रंगों की बुकिंग
स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से उनके द्वारा होली के लिए हर्बल रंग तैयार किए जा रहे है. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक रंगों की काफी डिमांड है, जिसके लिए एडवांस बुकिंग भी आई है. रंगों की बिक्री के लिए समूह द्वारा जगह-जगह बिक्री केंद्र भी लगाए गए हैं जहां से लोग इन रंगों को खरीद रहे हैं. महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए रंग पूरी तरह से हर्बल हैं, जिससे स्किन और बॉडी को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. रंगों के अलावा समूहों द्वारा अचार पापड़ आदि भी तैयार किए गए हैं जो रंगों के साथ बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें- Dalai Lama: मैक्लोडगंज में शुरू हुई दलाईलामा की विश्वव्यापी टीचिंग सुनने के लिए विदेशों से हिमाचल पहुंचे अनुयायी

WATCH LIVE TV

Read More
{}{}