Home >>Himachal Pradesh

शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने नाहन में किया चुनाव प्रचार, सुरेश कश्यप को लेकर कही ये बात

Himachal Congress: नाहन में गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने चुनाव प्रचार किया. वहीं, वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप  के कार्यकाल को निराशाजनक बताया. 

Advertisement
शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने नाहन में किया चुनाव प्रचार, सुरेश कश्यप को लेकर कही ये बात
Stop
Muskan Chaurasia|Updated: Apr 25, 2024, 02:56 PM IST

Nahan News: शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की.  उन्होंने नाहन विधानसभा के जोहड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे. 

Himachal: उपमुख्यमंत्री ने शिमला और मंडी लोकसभा सीट पर जीत का किया दावा, कहा- ऑपरेशन लोटस फेल

 

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वो जहां भी जा रहे हैं. उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. मौजूदा भाजपा सांसद सुरेश कश्यप के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं उन्हें लोगों से बातचीत के दौरान सुनने को मिल रहा है कि भाजपा सांसद 5 सालों में कोई विकास कार्य क्षेत्र में नहीं करवा पाए हैं. 

उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में 460 ऐसी पंचायत है, जहां का सुरेश कश्यप दौरा तक नहीं कर पाए हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सांसद पर लोगों ने गत लोकसभा चुनाव में विश्वास जताया था, मगर वह लोगों की उम्मीद पर कर नहीं उतर पाए. 

रिपोर्ट-देवेंद्र वर्मा,नाहन

Read More
{}{}