Home >>Himachal Pradesh

Paonta Sahib Weather: गिरि नदी के टापू पर 3 दिनों से फंसे 5 लोग, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Paonta Sahib Rain Alert:  पांवटा साहिब में लगातार हो रही बारिश के चलते से हालात बिगड़ते जा रहे हैं.  यहां यमुना और उसकी सहायक नदियों गिरि नदी के टापू पर 5 लोगों के फंसे होने की खबर है. 

Advertisement
Paonta Sahib Weather: गिरि नदी के टापू पर 3 दिनों से फंसे 5 लोग, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
Stop
Muskan Chaurasia|Updated: Jul 10, 2023, 04:25 PM IST

Paonta Sahib Rain Alert: लगातार हो रही बारिश के चलते पांवटा साहिब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं.  यहां यमुना और उसकी सहायक नदियों गिरि नदी और बाता का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.  यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है.  जिससे दिल्ली की मुश्किल और बढ़ेगी. वहीं,  गिरि नदी में बाढ़ जैसे हालात की वजह से टापू पर पिछले 3 दिनों से पांच लोग फंस गए हैं. 

Himachal Pradesh Weather Live Update: हिमाचल में लगातार बारिश से उफान पर नदियां, CM ने 24 घंटे तक अपने घरों में रहने की अपील

पांवटा साहिब में यमुना नदी का सैलाब यमुना घाट पर मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है. यहां पानी का लेवल खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि यमुना घाट पर यमुना लगभग 20 फीट ऊपर तक पहुंच गई है. 

यमुना और उसकी सहायक नदियां गिरि और बाता में बाढ़ जैसी स्थिति है. अन्य नदी-नाले उफान पर हैं, जिसकी वजह से यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती जा रही है.  ऐसे में लगातार बढ़ती जल राशि दिल्ली में तांडव मचाने की ओर इशारा कर रही है. 

दरअसल पांवटा साहिब के समीप हरियाणा के हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद 60 से 72 घंटे के बाद दिल्ली में यमुना के किनारे जलमग्न हो जाते है. वहां बाढ़ आने से व्यापक स्तर पर नुकसान होता है. 

नदी के तेज बहाव के बीच मदद के लिए हाथ हिलाते लोगों की तस्वीरें गिरि नदी  के टापू पर फंसे लोगों की है.  यह लोग यहां पर 3 दिनों से फंसे हुए हैं. टापू पर फंसे यह लोग स्टोन क्रशर के निर्माण का काम कर रहे थे, कि अचानक बारिश शुरू हो गई और नदी में टापू के चारो तरफ बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. 

अब इन लोगों के पास खाना और जीवन यापन के साधन भी खत्म हो गए हैं. जबकि टापू पर फंसे 3 दिन होने के बाद इन्हें यहां से निकालने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया है.  स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ ने नदी के तेज बहाव में लोगों के रेस्क्यू को मना कर दिया है.  लिहाजा इनको एअरलिफ्ट करवाने पर विचार चल रहा है. 

प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले जरूर ले रहे हैं, मगर पांच लोगों को बाढ़ से बचाने का कोई जरिया अभी तक नहीं निकल पाया है. इनके परिजन जल्द सहायता पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं. 

Read More
{}{}