Home >>Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Statehood Day के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के कही खास बात

Himachal Pradesh Statehood Day 2024: गणतंत्र दिवस के एक दिन यानी आज पहाड़ी राज्य हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है. इस खास दिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.   

Advertisement
Himachal Pradesh Statehood Day के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के कही खास बात
Stop
Poonam |Updated: Jan 25, 2024, 10:32 AM IST

Himachal Pradesh Statehood Day 2024: पूरा देश 26 जनवरी 2024 को अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इससे ठीक एक दिन पहले यानी आज 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' मना रहा है. आज ही के दिन 25 जनवरी 1971 को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व देने की घोषणा की थी. तब से लेकर आज तक हर साल हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाता है. 

धर्मपुर में मनाया जा रहा हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस 
बता दें, इस साल जिला मंडी के धर्मपुर में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है. इसके लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे. बता दें, धर्मपुर में पहली बार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है.

ये भी पढे़ं- Himachal: हिमाचल में दवाइयों के सैंपल फेल होने पर एक्शन में दिखें स्वास्थ्य मंत्री

हिमाचलवासियों को पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है 'हिमाचल प्रदेश के मेरे परिवारजन प्रकृति और कला-संस्कृति से लगाव के साथ-साथ अपने साहस और शौर्य के लिए जाने जाते हैं. अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी वे सदैव समर्पित रहे हैं. राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं'.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेशवासियों की दीं शुभकामनाएं 
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रदेशवासियों को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं. अध्यात्म और वीरता, दोनों के केंद्र हिमाचल प्रदेश की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता सदियों से सभी को आकर्षित करती रही है. मैं चाहती हूं कि यह राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का भी केंद्र बने. मेरी मंगलकामना है कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोग परंपरा और आधुनिकता में संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में भरपूर योगदान दें'.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट की तरह शामिल होंगे ऊना के ये परिवार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दीं शुभकामनाएं
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व के मौके पर ट्ववीट करते हुए लिखा है 'देवभूमि, वीरता एवं संस्कृति की धरा हिमाचल के सभी सम्मानित प्रदेशवासियों को 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है. हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल आत्मनिर्भरता के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है एवं व्यवस्था परिवर्तन का साक्षी बन रहा है. हमारी सरकार हिमाचल को देश का सबसे उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है'.

WATCH LIVE TV

{}{}