Home >>Himachal Pradesh

Chandrayaan 3 News: इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल हुआ अलग

Chandrayaan 3 Update: सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग कर दिया गया है. जिसकी जानकारी इसरो ने ट्वीटर पर साझा की है. 

Advertisement
Chandrayaan 3 News: इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल हुआ अलग
Stop
Muskan Chaurasia|Updated: Aug 17, 2023, 02:27 PM IST

Chandrayaan 3 Latest Update: भारत का मिशन चंद्रयान-3 को चांद के अब बेहद करीब पहुंचने में कुछ ही दिन का वक्त रह गया है. चंद्रयान फिलहाल चांद के आखिरी ऑर्बिट में मौजूद है. वहीं, कुछ देर पहले प्रोप्लशन मॉड्यूल से लैंडर को अलग कर दिया गया है. यानी की लैंडर अब आगे की दूरी खुद तय करेगा.  

इसरो ने कुछ देर पहले इसकी जानकारी ट्वीटर के जरिए दी. औपचारिक ऐलान कर दिया. यानी कि अब चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग जल्द ही हो जाएगी. वहीं, अब लैंडर विक्रम को धीमा करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके बाद 23 अगस्त तक इसकी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी.

जानकारी के लिए बता दें, चंद्रयान-3 चांद से अब महज 157 किलोमीटर दूर है. आज से चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं, चंद्रयान-3 पर पद्मश्री और पूर्व ISRO वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि अब महत्वपूर्ण बात चंद्रमा पर धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से उतरना है और इसके लिए लैंडर को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होना होगा...'विक्रम' को अपनी कार्रवाई खुद करनी होगी और इसके लिए उसे अलग होना होगा. अलग होने के बाद इसे निचली कक्षा में ले जाने के लिए चार 800N थ्रस्टर्स को फायर करना होगा. यह भी दो चरणों में किया जाएगा.

 

Read More
{}{}