Home >>Himachal Pradesh

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2022: आज यानी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा.

Advertisement
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय
Stop
Zee News Desk|Updated: Nov 08, 2022, 12:31 PM IST

Chandra Grahan 2022 Date and Time in India: आज यानी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा. भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा इसके कारण सूतककाल देश में मान्य होगा. 

Seraj Assembly: दो बार यहां हारे चेतराम, क्या इस बार जयराम ठाकुर को दें पाएंगे टक्कर?

पंचांग के मुताबिक, साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. इसका मोक्ष काल 7.25 पर होगा. बता दें, यह चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5.20 मिनट से दिखाई देगा और चंद्रास्त के साथ 6.20 मिनट पर समाप्त होगा. 

 Congress Manifesto: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

जानकारी के अनुसार, देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूरा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा. वहीं देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. 

हिमाचल की इन हॉट सीटों पर कांटे की टक्कर, BJP या कांग्रेस किसकी बनेगी सरकार? 

बता दें, ग्रहण के नौ घंटे पहले से सूतर काल शुरू हो जाएगा. इस दौरान किसी भी प्रकार के पूजा और पाठ, धार्मिक कार्य नहीं होंगे. ऐसे में लोगों के बीच देव दीपावली को मनाने पर भी संशय है. हालांकि, 8नवंबर को धर्म नगरी काशी में चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण आज यानी 7 नवंबर को ही देवो की दीपावली मनाई जा रही है. 

सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. सूतक काल की समाप्ति के बाद देव स्नान, साफ-सफाई के बाद ही आम भक्तों के लिए मंदिर खोले जाएंगे और पूजा-अर्चना शुरू होगी.  

Watch Live

 

 

Read More
{}{}