PHOTOS

Vikrant Massey-Sheetal Thakur: '12th Fail' एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर बने पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशख़बरी

हाल ही में हिट फिल्म '12th Fail' में नजर आए एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी एक्ट्रेस पत्नी शीतल ठाकुर एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं. लगातार सुर्खियों में चल रहे एक्टर ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त की है.     
Advertisement
1/5

अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को पेरेंट्स बनने की खबर सोशल मीडिया पर सबके साथ सांझा की.  

 

2/5

कपल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान में प्यारे से संदेश के साथ खबर साझा की कि  '07.02.2024 को हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूले नहीं समा रहे हैं. शीतल और विक्रांत से प्यार.'

 

3/5

12 वीं फेल स्टार ने अपनी पत्नी के लिए जंगल-थीम वाले बेबी शॉवर का आयोजन किया था और फंक्शन की कुछ मजेदार तस्वीरें भी साझा की थीं.

 

4/5

2018 में वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की शूटिंग के दौरान विक्रांत शीतल को प्यार हो गया था. फिर उन्होंने 2019 में सगाई कर ली, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण शादी में देरी हो गई थी.

 

5/5

उन्होंने 14 फरवरी, 2022 को एक नागरिक समारोह में शादी की और बाद में, 18 फरवरी, 2022 को शीतल के मूल हिमाचल प्रदेश में एक पारंपरिक तरीके से शादी की थी. 





Read More