trendingNow1zeeHindustan1358873
Hindi news >> Zee Hindustan>> ग्लोबल नजरिया

ब्रिटेन में द्रौपदी मुर्मू और शेख हसीना की मुलाकात हुई, क्या बात हुई?

ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि से पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भेंट की.

Advertisement
ब्रिटेन में द्रौपदी मुर्मू और शेख हसीना की मुलाकात हुई, क्या बात हुई?

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सोमवार को यहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. राष्ट्रपति मुर्मू, सोमवार को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन में हैं.

शेख हसीना से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू
उन्होंने रविवार को यहां वेस्टमिंस्टर हॉल का दौरा किया और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन में राजकीय अंत्येष्टि की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना से मुलाकात की.'

तंजानिया की राष्ट्रपति से भी मिलीं मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अलावा तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन से भी मुलाकात की. तीन दिवसीय दौरे पर लंदन आईं राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां वेस्टमिंस्टर हॉल का दौरा किया. राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया,'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेस्टमिंस्टर एबे, लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल हुईं.'

राष्ट्रपति भवन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'राष्ट्रपति मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि के लिए आधिकारिक आगंतुक कक्ष में तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन से मुलाकात की.'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन में राजकीय अंत्येष्टि की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना से मुलाकात की. इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय द्वारा बकिंघम पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुई थीं. राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार शाम लंदन पहुंचीं. महामारी के अंतिम संस्कार में दुनिया भर से कई नेता आए हैं.

इसे भी पढ़ें- केरल में क्या हो रहा है? जानें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})