trendingNow1zeeHindustan1501899
Hindi news >> Zee Hindustan>> खबरें काम की

उत्तर भारत के इन इलाकों में 3 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

Weather Update: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा. दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Advertisement
उत्तर भारत के इन इलाकों में 3 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा. दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

इन इलाकों में 5 डिग्री के नीचे हुआ तापमान

दोनों राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में छह डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 3.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

कोहरे के कारण इतने घंटे लेट चल रही ट्रेनें

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को शीतलहर चली और घने कोहरे के कारण शहर के कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि 10 ट्रेनें डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही हैं. 

दिल्ली में रविवार को एक ‘ठंडा दिन’ दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, एक ‘ठंडा दिन’ तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए. सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान था. रिज क्षेत्र में तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम, तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राष्ट्रीय राजधानी का सबसे ठंडा इलाका रहा. रिज और आयानगर मौसम केंद्रों में सोमवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़िए: Gold Price Today: नए साल से पहले 5400 रुपये सस्ता हुआ सोना, कम दाम में गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})