trendingNow1zeeHindustan1958109
Hindi news >> Zee Hindustan>> खबरें काम की

Govardhan Puja Wishes: इन खूबसूरत और प्यारे कोट्स से अपनों को भेजें गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं

Govardhan Puja 2023 Wishes: गोवर्धन पूजा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है. हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व को पूरे देश में व्यापक रूप से मनाया जाता है.

Advertisement
Govardhan Puja Wishes: इन खूबसूरत और प्यारे कोट्स से अपनों को भेजें गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः Govardhan Puja 2023 Wishes: गोवर्धन पूजा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है. हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व को पूरे देश में व्यापक रूप से मनाया जाता है. शास्त्रों की मानें, तो यह पर्व भगवान गोवर्धन और श्री कृष्ण को समर्पित है. इस त्योहार को देवों के राजा इंद्र के ऊपर भगवान श्री कृष्ण की विजय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है. 

14 नवंबर को है गोवर्धन पूजा
इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा. शास्त्रों की मानें, तो इस दिन 56 चीजों का भोग लगाना चाहिए. इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. अगर इस मौके पर आप अपनों को गोवर्धन पूजा की बधाई संदेश भेजना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की होने वाली है, क्योंकि इसमें हम आपके चुनिंदा-चुनिंदा शेरो-शायरी और बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने से जुड़े लोगों के पास भेज सकते हैं और गोवर्धन पूजा विश कर सकते हैं. 

प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाए,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,
और ये त्योहार खुशी से मनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

श्रीकृष्ण का है दिन, झूमो, नाचो और गाओ
सच्चे मन से करेंगे बाल गोपाल के दर्शन तो पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं
गोवर्धन पूजा की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!

गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! 
मथुरा की धरती पर कृष्ण की छाया आपके जीवन को सुखमय बनाए.
आपके घर में खुशियों का वास हो
आपका जीवन खुशियों से भरा रहे,
घर में समृद्धि का अद्भुत आलोक हो.

कृष्ण की शरण में आकर,
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम
सच्चे मन से मनाते हैं!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्यौहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना!

ये भी पढ़ेंः Weather Update: देश के इन राज्यों में आज जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})