Hindi news >> Zee Hindustan>> Ram Mandir Ayodhya

Ram Mantra: भगवान श्री राम के वो 8 मंत्र, जिनके जाप से बन जाएंगे बिगड़े काम, बुरी नजर से बचे रहेंगे आप

आगामी 22 जनवरी के दिन भगवान राम अपने जन्मस्थल अयोध्या (Ayodhya) में विराजमान होने जा रहे हैं. इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. देश ही नहीं बल्कि दुनिया में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर्सोल्लास का माहौल है.

Advertisement
Ram Mantra: भगवान श्री राम के वो 8 मंत्र, जिनके जाप से बन जाएंगे बिगड़े काम, बुरी नजर से बचे रहेंगे आप
Ansh Raj|Updated: Jan 18, 2024, 01:32 PM IST

Ram Mantra: आगामी 22 जनवरी के दिन भगवान राम अपने जन्मस्थल अयोध्या (Ayodhya) में विराजमान होने जा रहे हैं. इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. देश ही नहीं बल्कि दुनिया में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर्सोल्लास का माहौल है. प्रभु श्रीराम के नाम की महिमा को कौन नहीं जानता, लेकिन उनके परम भक्त गोस्वामी तुलसी दास जी ने इसका बहुत वर्णन किया है.

जय श्री राम...
श्रीराम के नाम का अर्थ व औचित्य भी उन्होंने समझाया है. ‘श्रीराम’ का अर्थ है प्रभु श्रीराम को पुकारना. ‘जय राम’का अर्थ है रामजी की स्तुति करना और जय जय राम’का अर्थ है. भगवान राम के प्रति सम्पूर्ण रूप से समर्पण हो जाता. 

अगर मनुष्य दिन में एक बार भगवान राम के मंत्रों का उच्चारण कर लें, तो उनको हर बुरी नजर और परेशानी से छुटकारा मिल जाता है. सच्चे मन से राम नाम का जाप करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही आपके सभी बिगड़े काम बनते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप प्रभु श्री राम के मंत्रों का जाप करके बुरी नजर से बच सकते हैं.

ये है सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र-
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
 
किसी संकट में सहायता के लिए मंत्र-
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥ -- आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
 
गृह क्लेश निवारण व सुख संपत्ति दायक मंत्र-

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥ हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥
 
चहुओर सफलता का मंत्र-
" ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।
 
प्रतिदिन प्रभु के स्मरण के लिए मंत्र
|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
 
मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र-
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||
 
विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र-

|| राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ||
 
मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु मंत्र-
|| नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||
|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})