trendingNow1zeeHindustan1838409
Hindi news >> Zee Hindustan>> राष्ट्र

ADITYA L1: अगस्त में चांद, सितंबर में सूरज, चंद्रयान-3 के बाद भारत का सोलर मिशन, PM मोदी ने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए देश के अलगे सोलर मिशन यानी आदित्य एल1 (Aditya L1) की घोषणा भी कर दी है. 

Advertisement
ADITYA L1: अगस्त में चांद, सितंबर में सूरज, चंद्रयान-3 के बाद भारत का सोलर मिशन, PM मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली. भारत के मून मिशन के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा. इसरो के चंद्रयान मिशन-3 के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की साफ्ट लैंडिग सफलतापूर्वक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए देश के अलगे सोलर मिशन यानी आदित्य एल1 (Aditya L1) की घोषणा भी कर दी है. 

सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों के समूह में शामिल हो गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा, ‘जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती हैं.’ 

इसरो चीफ बोले-'भारत चांद पर है'
वहीं इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने इस सफलता के बाद कहा, ‘चंद्रयान-3 की सफलता ने हमें भविष्य में और अधिक चुनौतीपूर्ण अभियानों को पूरा करने का आत्मविश्वास प्रदान किया है.’ सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हसिल कर ली है. भारत चांद पर है.’

अमित शाह ने दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कहा- विश्व अंतरिक्ष में भारत की गाथा चंद्रयान-3 की पटकथा को देख रहा है, मैं इस मिशन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए किए गए अनथक प्रयासों को लेकर इसरो एवं हमारे वैज्ञानिकों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं.’ 

यह भी पढ़ें: BJP ने साजिश करके 2022 में हमारी सरकार नहीं बनने दी थी, 2024 में सफाया कर देंगे: अखिलेश

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})