trendingNow1zeeHindustan1915425
Hindi news >> Zee Hindustan>> राष्ट्र

चंद्रयान की सफलता: 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा 23 अगस्त, नोटिफिकेशन जारी

डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत पहला देश बना जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है. 

Advertisement
चंद्रयान की सफलता: 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा 23 अगस्त, नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली. अब चंद्रयान-3 की सफलता के दिन यानी 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा. केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत पहला देश बना जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है. 

चार विशेष देशों में शामिल हुआ भारत
नोटिफिकेशन में कहा गया है- चंद्रयान 3 की सफलता और 23 अगस्त को विक्रम लैंडर की लैडिंग और फिर प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा की सतह पर उतरने की वजह से भारत को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई. भारत दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया जिन्होंने चंद्रमा पर लैंडिंग की. और दुनिया का पहला देश बना जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता हासिल की. इस ऐतिहासिक मिशन की वजह से आने वाले वर्षों में मानवता को काफी मदद मिलेगी. 

देश के इतिहास में महत्व रखता है ये दिन
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह दिन देश के इतिहास में बहुत महत्व रखता है. और युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा. इसलिए केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाए जाने का फैसला किया है. 

केंद्रीय कैबिनेट ने पहले ही पास कर दिया था प्रस्ताव
बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव को पहले ही पास कर दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि जिस जगह पर विक्रम ने लैंडिंग की थी उस जगह को  भविष्य में शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. 

यह भी पढ़िएः नेतन्याहू ने खाई हमास को 'खत्म' करने की कसम, इजरायल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था भी वतन लौटा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

 

 

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})