Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Entertainment

Christmas 2023: कपूर परिवार ने एक साथ मनाया क्रिसमस, नव्या नंदा ने शेयर की फोटो

Christmas 2023: कपूर परिवार का पारंपरिक क्रिसमस लंच सोमवार को मुंबई में रखा गया. कार्यक्रम में कपूर खानदान के कई सदस्यों ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की.  

Advertisement
Christmas 2023: कपूर परिवार ने एक साथ मनाया क्रिसमस, नव्या नंदा ने शेयर की फोटो
IANS|Updated: Dec 26, 2023, 10:36 AM IST

नई दिल्ली: कपूर परिवार का पारंपरिक क्रिसमस लंच सोमवार को मुंबई में रखा गया. कार्यक्रम में कपूर खानदान के कई सदस्यों ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की. जहां बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने अपनी उपस्थिति से महफिल लूट ली, वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी लंच के लिए पहुंचे.

अरमान जैन पत्नी अनीसा के साथ आए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

एक्टर आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा अडवाणी के साथ पहुंचे. आदर ने सफेद जॉगर्स के साथ काली शर्ट पहनी थी. अलेखा ने डेनिम के साथ सफेद टॉप पहना था. उनके भाई अरमान जैन पत्नी अनीसा के साथ आए.

रणधीर कपूर अपनी पत्नी बबीता के साथ पहुंचे
दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर अपनी पत्नी बबीता के साथ पहुंचे. जहां रणधीर ने डेनिम के साथ चेकर्ड शर्ट पहनी थी, वहीं बबीता ने विशेष लंच के लिए भारतीय पोशाक चुनी.

अगस्त्य नंदा हुए शामिल 
कार्यक्रम में करिश्मा कपूर फ्लोरल आउटफिट में नजर आईं. 'द आर्चीज' अभिनेता अगस्त्य नंदा भी अपनी बहन नव्या के साथ लंच में शामिल हुए. अगस्त्य और नव्या निखिल नंदा और श्वेता बच्चन नंदा के बच्चे हैं. निखिल रितु नंदा के बेटे हैं, जो महान अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं.

इनपुट-आईएएनएस

इसे भी पढ़ें- Matthew Perry: एक्स गर्लफ्रेंड ने मैथ्यू पैरी की मौत के बाद किया बड़ा खुलासा, ऐसी थी एक्टर की हालत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})