trendingNow1zeeHindustan1480683
Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Election

Himachal Pradesh CM oath ceremony Live: हिमाचल प्रदेश के नए सीएम ने ली शपथ, राहुल के गले मिलीं प्रतिभा सिंह

 सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ऐतिहासिक रिज पर शपथ ले ली है. सुक्खू ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के सामने हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया था.

Advertisement
Himachal Pradesh CM oath ceremony Live: हिमाचल प्रदेश के नए सीएम ने ली शपथ, राहुल के गले मिलीं प्रतिभा सिंह
LIVE Blog

Himachal Pradesh New CM Oath Ceremony Live updates: सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ऐतिहासिक रिज पर शपथ ली. सुक्खू ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के सामने हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया था.

11 December 2022
14:00 PM

कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह की मां का एक वीडियो ट्वीट किया है. इसमें उनकी मां कह रही हैं- हम चाहते थे कि वो एक नौकरी कर ले, लेकिन उसे पढ़ाई करनी थी. हमने उसे पढ़ाया. आज एक बस ड्राइवर का बेटा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है.

13:53 PM

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली है. इससे पहले प्रतिभा सिंह राहुल गांधी से गले मिलती नजर आईं.

12:51 PM

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंच चुके हैं.  

11:13 AM

सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं. वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे.

11:13 AM

इस दौरान कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे. राज्य में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है. कैबिनेट का बाद में विस्तार किया जाएगा. 

11:10 AM

पार्टी नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज में शपथ ग्रहण करेंगे.

11:09 AM

सुखविंदर सुक्खू ने कहा, जिस राज्य (हिमाचल प्रदेश) में 97% हिंदू, वहां BJP की हिंदुत्व वाली विचारधारा को हराया है. 

11:06 AM

मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं,जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना,यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं. 

11:05 AM

हिमाचल प्रदेश

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से मुलाकात की. डेढ़ बजे शुरू होगा शपथ समारोह. 

09:10 AM

राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, गहलोत विशेष विमान से जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाएंगे. वह वहां से हेलीकॉप्टर से शिमला जाएंगे. 

09:09 AM

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे हुई. आज सुबह 13 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी हिमाचल में नयी कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला जाएंगे. 

09:01 AM

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल एवं गहलोत 
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इस समय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राजस्थान में हैं.

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})