trendingNow1zeeHindustan2122620
Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Astrology

Falgun Mahina: 24 या 25 फरवरी कब से शुरू होगा फाल्गुन माह? जानिए क्या है इसका महत्व

Falgun Mahina: फाल्गुन माह 2024 में कब से शुरू होगा और ये मास क्यों खास होता है. यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का अंतिम महीना होता है. हिंदी पांचांग के अनुसार, फाल्गुन माह 12वां माह माना गया है. आइए जानते हैं, कब से शुरू होगा और महत्व के बारे में:

Advertisement
Falgun Mahina: 24 या 25 फरवरी कब से शुरू होगा फाल्गुन माह? जानिए क्या है इसका महत्व

नई दिल्ली: Falgun Mahina: फाल्गुन माह 25 फरवरी 2024 रविवार से शुरू होगा और 25 मार्च 2024 को समाप्त होगा. यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का अंतिम महीना होता है. फाल्गुन माह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं और भगवान शिव और भगवान कृष्ण की विशेष पूजा की जाती है. यदि आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं, तो इस महीने में व्रत, पूजा और दान अवश्य करें. आइए जानते हैं, कब से शुरू होगा और महत्व के बारे में:

फाल्गुन माह का महत्व
इस महीना में मुंडन, ग्रह प्रवेश और मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होता है. इस महीने में होली का पर्व मनाया जाता है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार करते है. फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि भी आती है. इस खास अवसर पर भगवान शिव की पूजा और व्रत किया जाता है.

क्यों खास है फाल्गुन माह 
यह महीना भगवान शिव और भगवान कृष्ण को समर्पित है. इस माह में महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी, अमलकी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं.

फाल्गुन माह मोक्ष की प्राप्ति 
इस महीने में चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होता है, जिसके कारण इसे फाल्गुन माह कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में दान करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस महीने में चंद्रमा की विशेष उपासना करने से मानसिक तनाव दूर होते हैं और इंद्रियों पर नियंत्रण पाने की शक्ति बढ़ती है. फाल्गुन माह प्रेम और उल्लास का पर्व होली भी इसी महीने मनाया जाता है. इस महीने में भगवान कृष्ण के तीन स्वरूप की पूजा की जाती है: बालरूप कृष्ण, युवारूप कृष्ण और गुरु कृष्ण. इन तीनों स्वरूप की उपासना करने से संतान सुख, दांपत्य जीवन में खुशहाली और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})