trendingNow1zeeHindustan2158750
Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Astrology

Dainik Panchang: आज है रोहिणी व्रत, जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Dainik Panchang: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. दिन शनिवार और तारीख 16 मार्च है. आज जैन धर्म का विशेष पर्व रोहिणी व्रत रखा जाएगा. यह व्रत रोहिणी नक्षत्र में रहा जाता है इसलिए इसे रोहिणी व्रत कहा जाता है. इसका पारण रोहिणी नक्षत्र के बाद मार्गशीर्ष नक्षत्र में किया जाता है.

Advertisement
Dainik Panchang: आज है रोहिणी व्रत, जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्लीः Dainik Panchang: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. दिन शनिवार और तारीख 16 मार्च है. आज जैन धर्म का विशेष पर्व रोहिणी व्रत रखा जाएगा. यह व्रत रोहिणी नक्षत्र में रहा जाता है इसलिए इसे रोहिणी व्रत कहा जाता है. इसका पारण रोहिणी नक्षत्र के बाद मार्गशीर्ष नक्षत्र में किया जाता है.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 16 मार्च
वारः शनिवार
तिथिः सप्तमी (रात 9.38 बजे तक इसके बाद अष्टमी तिथि)

मासः फाल्गुन
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः रोहिणी (शाम 4.05 बजे तक इसके बाद मृगशीर्षा नक्षत्र)

करणः गर (सुबह 9.48 बजे तक इसके बाद वणिज करण)
योगः प्रीति योग (सुबह 6.07 बजे तक इसके बाद आयुष्मान योग)
चंद्रमा का कल सुबह 4.21 बजे तक वृष इसके बाद मिथुन राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.38 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.32 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलः अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबलः वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.53 बजे से 5.41 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.18 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.28 बजे से 6.52 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत सिद्धि योग सुबह 6.29 बजे से 4.05 बजे तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6.29 बजे से दोपहर 4.05 बजे तक रहेगा. द्विपुष्कर योग दोपहर 4.05 बजे से रात 9.38 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल सुबह 9.29 बजे से 10.59 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 6.29 बजे से 7.59 बजे तक रहेगा. भद्रा रात 9.38 बजे से कल सुबह 6.28 बजे तक रहेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

Read More
googletag.cmd.push(function() { googletag.display(interstitialSlot)})