trendingNow11505390
Hindi News >>वेलनेस
Advertisement

Glowing Skin: चाहिए Katrina Kaif जैसी दमकती त्वचा, तो बेसन में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

Skin Care Tips: आज हम आपके लिए बेसन फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं। इस फेस पैक के उपयोग से आपकी त्वचा में कसाव और रंगत में सुधार होता है। 

Glowing Skin: चाहिए Katrina Kaif जैसी दमकती त्वचा, तो बेसन में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें
Stop
Zee News Desk|Updated: Dec 28, 2022, 09:51 PM IST

How To Make Besan Face Pack: बेसन में प्रोटीन मौजूद होता है जोकि स्किन फॉलिकल्स को बड़ा होने से रोकने में मदद करता है। अगर आप फेस पर रोजाना बेसन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा विषाक्त पदार्थों, गंदगी और अन्य अशुद्धियों से बची रहती है जिससे आपकी रंगत में भी सुधार होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बेसन फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं।

इस फेस पैक को गुलाब जल, दही, शहद और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से तैयार किया जाता है। इस फेस पैक के उपयोग से आपकी त्वचा में कसाव और रंगत में सुधार होता है। इतना ही नहीं इससे आपकी त्वचा में जादुई निखार भी नजर आने लगता है, तो चलिए जानते हैं बेसन फेस पैक (How To Make Besan Face Pack) को बनाने की विधि-

बेसन फेस पैक बनाने की आवश्यक सामग्री-

बेसन 2 चम्मच 

विटामिन-ई 1 कैप्सूल 

शहद 1 चम्मच 

गुलाब जल 2 चम्मच 

दही 1 चम्मच 

बेसन फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Make Besan Face Pack)

बेसन फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में लगभग 2 से 3 चम्मच बेसन लें।

फिर आप इसमें लगभग 2 चम्मच गुलाब जल डालें।

इसके साथ ही आप इसमें 1 विटामिन-ई कैप्सूल और 1 चम्मच दही डालें।

फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। 

अब आपका चमकदार त्वचा के लिए बेसन फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।

बेसन फेस पैक कैसे इस्तेमाल करें? (How To Apply Besan Face Pack)

बेसन फेस पैक को लगाने से पहले आप अपने फेस को अच्छे से साफ कर लें।

फिर आप इस फेस पैक को एक ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।

इसके बाद आप इसको कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगाकर सुखाएं।

फिर आप साधारण पानी से फेस को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। 

अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार लगा सकते हैं। 

इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा निखरा और चमकदार दिखने लगेगा। 

Read More
{}{}