trendingNow11316137
Hindi News >>वेलनेस
Advertisement

Health Care Tips: रोजाना दही रोटी खाने से शरीर बनता है मजबूत, इन समस्याओं से भी मिलता है छुटकारा

Curd And Roti: दही कई तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन हम यहां आपको बताएंगे कि दही और रोटी खाने के क्या फायेद होते हैं?
 

Health Care Tips: रोजाना दही रोटी खाने से शरीर बनता है मजबूत, इन समस्याओं से भी मिलता है छुटकारा
Stop
Zee News Desk|Updated: Aug 23, 2022, 08:46 PM IST

Benefits Of Eating Curd And Roti: दही कई तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है. दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है. वहीं दही में प्रोटीन, कैल्शियम,मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जिससे दही का सेवन सेहते के लिए बहुत फायदेमंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप दही और रोटी का सेवन करते हैं को इससे आपको कई फायदे मिलते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि दही और रोटी खाने के क्या फायेद होते हैं?
दही और रोटी खाने के फायदे-
पाचन होता है मजबूत-

अगर आप रोटी के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे खाना आसानी से पच जाता है और आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है.
पेट संबंधी समस्याएं होती है दूर-
दही को सबसे अच्छे प्रोबायोटिक्स में से एक माना जाता है वहीं रोटी फाइबर से भरपूर होती है. जिससे यह कॉम्बिनेशन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है. जो भोजन को पचाने में मदद करता है इसके साथ ही आपको कब्ज, अपच, गैस, आंच में सूजन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं.
इम्यूनिटी मजबूत होती है-
पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से दही शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है. अगर आप दही रोटी का सेवन रोजाना करते हैं तो आपको सर्दी-जुकाम, जैसे वायरल से लड़ने में मदद मिलती है.
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है-
दही एंटऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. वहीं रोटी के साथ में दही का सेवन करने से तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती हैं जिससे आर शांक और खुश महसूस करते हैं.
हड्डियां मजबूत होती है-
दही में प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. वहीं अगर आप रोजाना दही और रोटी का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियों में फ्रैक्चर और जोड़ों में दर्द के जोखिम को भी कम करता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 

 

Read More
{}{}