PHOTOS

डल झील ही नहीं ये 5 झीलें भी हैं खूबसूरती के लिए मशहूर

5 Famous lakes in India:डल झील अपनी खूबसूरती के लिए भारत ही नहीं पूरे विश्व में फेमस है.लेकिन इस झील के अलावा भी भारत की ये पांच झीले भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है.
 

Advertisement
1/6
भारत की खूबसूरत झीलें
भारत की खूबसूरत झीलें

हमारा देश खूबसूरत झीलों के लिए वर्ल्ड फेमस है. इनमें श्रीनगर की डल झील अपनी खूबसूरती के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है. लेकिन डल के अलावा भारत की ये 5 झीलें भी खूबसूरती और शांत वातावरण से लोगों को को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.

 

2/6
नैनीताल झील, उत्तराखंड
नैनीताल झील, उत्तराखंड

नैनी झील के नाम से भी जाना जाता है. उत्तराखंड में स्थित ये झील शहर के केंद्र में है. यहां हर साल लोग बड़ी संख्या में घूमने आते है.यहां पर आप झील में नौका विहार का आनंद ले सकते है. 

 

3/6
पंचमुखी झील, जम्मू और कश्मीर
पंचमुखी झील, जम्मू और कश्मीर

पंचमुखी झील जम्मू और कश्मीर में एक ऊंचाई पर बसी झील है. इस झील को पंचतरणी के नाम से भी जाना जाता है. यह झील ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए लोकप्रिय है.

4/6
लोकटक झील, मणिपुर
लोकटक झील, मणिपुर

लोकटक झील भारत के मणिपुर राज्य में है. यह एक मीठे पानी की झील है. यहां आप मछली को दाना देने से लेकर नौका विहार और बर्ड वॉचिंग की एक्टिलिटिज का लुत्फ उठा सकते हैं.

5/6
पुष्कर झील, राजस्थान
पुष्कर झील, राजस्थान

राजस्थान के पुष्कर शहर में स्थित झील है. यह भगवान ब्रह्मा को समर्पित है. इस झील के किनारे हर साल नवंबर में प्रसिद्ध पुष्कर ऊंट मेले का आयोजन होता है.

6/6
सूरजकुंड झील, हरियाणा
सूरजकुंड झील, हरियाणा

सूरजकुंड झील हरियाणा में की मानव निर्मित झील है. यह फरीदाबाद शहर में है यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजक गतिविधियों के लिए पूरे दिल्ली-NCR में फेमस है. यहां हर साल सूरजकुंड मेले का आयोजन होता है.