trendingNow11629879
Hindi News >>आईपीएल
Advertisement

Video: IPL 2023 से पहले धोनी ने दिखाए तूफानी तेवर, ताबड़तोड़ अंदाज में बरसा दिए छक्के

IPL 2023 News: IPL 2023 सीजन शुरू होने में अभी सिर्फ तीन दिन ही बाकी रह गए हैं, लेकिन उससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी दुनिया को अपने तूफानी तेवर दिखा दिए हैं. सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के जड़ते नजर आ रहे हैं. 

Video: IPL 2023 से पहले धोनी ने दिखाए तूफानी तेवर, ताबड़तोड़ अंदाज में बरसा दिए छक्के
Stop
Zee News Desk|Updated: Mar 28, 2023, 02:11 PM IST

MS Dhoni Video: IPL 2023 सीजन शुरू होने में अभी सिर्फ तीन दिन ही बाकी रह गए हैं, लेकिन उससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी दुनिया को अपने तूफानी तेवर दिखा दिए हैं. सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के जड़ते नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए ये बहुत अच्छी खबर है. वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जिस लय में नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इस बार फैंस को माही के बल्ले से ताबड़तोड़ रन देखने को मिलेंगे.

IPL 2023 से पहले धोनी ने दिखाए तूफानी तेवर

बता दें कि आईपीएल 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की चार बार की चैम्पियन टीम है, जबकि गुजरात टाइटंस ने पिछले साल ही डेब्यू करते ही अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. IPL 2023 सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई के चेपॉक मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी जमकर छक्के उड़ा रहे हैं. 

ताबड़तोड़ अंदाज में बरसा दिए छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे प्रैक्टिस सेशन में बैक टू बैक दो छक्के लगाए. इस दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स मौजूद थे. प्रैक्टिस सेशन में जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने बैक टू बैक दो छक्के लगाए तो फैंस खुशी से झूम उठे. महेंद्र सिंह धोनी ने जब छक्का लगाया, तो सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी भी मैदान पर मौजूद थे.

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम   

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Read More
{}{}