trendingPhotos1351562
PHOTOS

Cricketer's Love Story: काफी फिल्मी है इस भारतीय खिलाड़ी की कॉलेज लव स्टोरी, 5 साल तक डेट कर रचाई थी शादी

SuryaKumar Yadav Love Story: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) आज यानी 14 सितंबर 2022 को अपना 32 साल के हो गए. सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट जर्नी के साथ-साथ उनकी लवलाइफ भी बहुत ही दिलचस्प रही है. सूर्यकुमार यादव की कॉलेज लव स्टोरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. 

Advertisement
1/5

सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने साल 2016 में देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) से शादी की थी. देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं.

2/5

सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) का जन्म मुंबई के 1993 को मुंबई में हुआ. साल 2013 से 2015 तक उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन 'द लाइटहाउस प्रोजेक्ट' के लिए एक वोलेंटियर के रूप में काम किया. वह सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय रहती हैं.

3/5

देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) और सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी. शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया था. 

4/5

देविशा शेट्टी को कॉलेज लाइफ से डांस का बहुत ही ज्यादा शौक रहा है.  कॉलेज के एक प्रोग्राम में देविशा के डांस को देखकर सूर्या उनके ऊपर मोहित हो गए थे, वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. 

5/5

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और उनके द्वारा शेयर किए हुए फोटोज फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं. सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी टीम इंडिया में चुने गए हैं. 





Read More