trendingNow11936425
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Weekly festivals 2023: इस बार नरक चतुर्दशी और दीपावली का मुख्य पर्व एक ही दिन यानी 12 नवंबर को, जान लें पाचों दिनों के त्योहारों की तारीख

Weekly Festivals 2023 November: पंच दिवसीय दीपावली का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. दीपावली का त्योहार जहां एक ओर घर की सफाई से जुड़ा हुआ है वहीं यह लोगों के बीच उमंग और उत्साह का संचार करता है.

Weekly festivals 2023: इस बार नरक चतुर्दशी और दीपावली का मुख्य पर्व एक ही दिन यानी  12 नवंबर को, जान लें पाचों दिनों के त्योहारों की तारीख
Stop
Shilpa Rana|Updated: Oct 30, 2023, 07:58 PM IST

Weekly Vrat Tyohar 2023: पंच दिवसीय दीपावली का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. दीपावली का त्योहार जहां एक ओर घर की सफाई से जुड़ा हुआ है वहीं यह लोगों के बीच उमंग और उत्साह का संचार करता है. इसलिए इस पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, यहां तक कि नौकरी करने के लिए घर से बाहर गए लोग या पढ़ने के लिए गए विद्यार्थी भी इस त्योहार को अपनों के साथ मनाते हैं. 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में अमावस्या के दिन दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाता है. यूं तो पंच दिवसीय पर्व का प्रारंभ धन त्रयोदशी से शुरु हो जाता है, उसके बाद नरक चतुर्दशी, फिर दीपोत्सव, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज का पर्व मनाया जाता है, किंतु इस बार नरक चतुर्दशी और दीपोत्सव एक ही दिन यानी 12 नवंबर, रविवार को होंगे जबकि प्रतिपदा अर्थात अन्नकूट और गोवर्धन पूजा 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा. भैया दूज का पर्व एवं यम द्वितीया को 15 नवंबर बुधवार को होगा. 

निर्णय सागर पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है, इस बार प्रदोष व्यापिनी अमावस्या चतुर्दशी को ही है इसलिए कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रविवार 12 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. इसी तरह यदि प्रतिपदा को चंद्रोदय होता हो तो अन्नकूट, गोवर्धन पूजा आदि नहीं किया जाता है. नियम है कि प्रतिपदा नौ मुहूर्त या इससे अधिक है तो चाहे चंद्र दर्शन हो जाएं किंतु चंद्र दर्शन न मानकर इसी दिन अन्नकूट, गोवर्धन पूजा करना चाहिए. इस बार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा नौ मुहूर्त से अधिक है इसलिए कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 14 नवंबर, मंगलवार को मानी जाएगी और इसी दिन अन्नकूट तथा गोवर्धन पूजा होगी. इसी तरह भाई दूज के लिए नियम है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की दूज दोनों दिन अपराह्न व्यापिनी हो तो दूसरे दिन ही भाई दूज एवं यम द्वितीया मनाई जाती है. इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज दोनों दिन अपराह्न व्यापिनी है इसलिए दूसरे दिन अर्थात कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया बुधवार 15 नवंबर को मनाई जाएगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Read More
{}{}