trendingNow12072327
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Ramlala Bhog: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला को लगाएंगे 56 भोग, ये व्यंजन होंगे थाल में शामिल

Ram Ji Bhog: भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. कुछ ही देर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्हें 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. जानें 56 व्यंजनों में क्या-क्या शामिल होगा. 

 
ram ji 56 bhog
Stop
shilpa jain|Updated: Jan 22, 2024, 01:49 PM IST

56 Bhog Dishes: 500 साल के इंतजार के बाद आज वो पावन दिन आ ही गया, जब अयोध्या में रामलला की स्थापना की जा रही है. 22 जनवरी, सोमवार के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. दुनियाभर से करोड़ो लोगों का इस शुभ दिन का इंतजार था. कुछ ही देर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. आज पूरा देश राममय नजर आ रहा है. 

इस समय हर हिंदू भगवान राम की स्थापना को लेकर उत्साहित है. घर में दीप जलाकर हर घर में दिवाली मनाई जाएगी. इस दिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान श्री राम को 56 भोग का भोग लगाया जाएगा. इस दौरान रामलाल की प्रिय चीजों को भोग में शामिल किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. 

इस समय लोग भी घर में भगवान श्री राम का पसंदीदा भोजन बनाएंगे और घर में रामलला को भोग लगाएंगे. लेकिन कुछ लोगों को प्रभु श्री राम के पसंदीदा व्यंजनों की जानकारी नहीं है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं 56 भोग में किन चीजों को शामिल किया जाता है. जानं भगवान राम को किन चीजों का भोग लगाया जाएगा. 
 
56 भोग क्या होता है

शास्त्रों के अनुसार 56 भोग में उन सभी चीजों को शामिल किया जाता है, जिसमें भोग के स्वादिष्ट होने के साथ ही उसमें भगवान की बेहग प्रिय चीजों को शामिल किया जाता है. भोग में मीठे व्यंजनों से लेकर नमकीन व्यजंन तक शामिल होते हैं. इनमें मुख्य रूप से 6 रसों को शामिल किया जाता है. इसमें कड़वा, कसैला, अम्ल, तीखा, मीठा और नमकीन चीजों को शामिल किया जाता है. यह 56 भोग सभी भगवान को अर्पित किए जाते हैं.  इसी तरह भगवान श्री राम को भी 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. 

56 भोग में शामिल होंगे ये व्यंजन 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान श्री राम को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. छप्पन भोग की थाली में भात, प्रलेह चटनी, सदिका कढ़ी, सूप दाल, दधिशा कजा दही की कढ़ी, गोधूम दलिया, परिखा सुफलाढया सौंफ युक्त, दधिरूप बिलसारू, अवलेह, शरबत, बालका , बाटी, इक्षु खेरिणी, मुरब्बा, त्रिकोण, लसिका लस्सी, सुवत, फल, तांबूल, मोहन भोग, लवण, कषाय,मधुर, तिक्त, शर्करा युक्त,  मोदक लड्डू, शाकसाग, सिखरिणी सिखरन, फेणिका फेनी, परिष्टाश्च पूरी, शतपत्र खजला, सधिद्रक घेवर, चक्राम मालपुआ, बटक बड़ा, मधु शीर्षक मठरी, स्थूली थूली, कर्पूरनाड़ी लौंगपूरी, खंड मंडल खुरमा, चिल्डिका चोला, सुधाकुंडलिका जलेबी, धृतपूर मेसू, वायुपूर रसगुल्ला, चन्द्रकला पगी हुई, दधि महारायता, गोघृत हैयंगपीनम मक्खन, मंडूरी मलाई, कूपिका पर्पट पापड़, शक्तिका सीरा, कटु, अम्ल, सौधान अधानौ अचार, मंडका मोठ, पायस खीर, दधि दही, संघाय मोहन, सुफला सुपारी और सिता इलायची को शामिल किया गया है. 

Read More
{}{}