trendingNow12148613
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Ramadan 2024: कब से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना? नोट करें अपने शहर का सहरी और इफ्तार का समय

Ramadan 2024 Start Date: इस्लाम धर्म में नौवें महीने यानी रमजान के महीने को सबसे खास माना जाता है. इस महीने में रोजा रखा जाता है जिसमें मुसलमान पूरे दिन का उपवास करते हैं. ये इस्लाम के 5 फर्ज में से एक माना जाता है. 

Ramadan 2024: कब से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना? नोट करें अपने शहर का सहरी और इफ्तार का समय
Stop
Gurutva Rajput|Updated: Mar 09, 2024, 06:21 PM IST

Ramadan 2024: इस्लाम धर्म में नौवें महीने यानी रमजान के महीने को सबसे खास माना जाता है. इस महीने में रोजा रखा जाता है जिसमें मुसलमान पूरे दिन का उपवास करते हैं. ये इस्लाम के 5 फर्ज में से एक माना जाता है. कहा जाता है कि और महीनों की तुलना में इस महीने की इबादत ज्यादा फलदायी होती है. रमजान के आखिरी दिन और शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. आइए जानते हैं इस साल रमजान कबसे शुरू हो रहे हैं.

 

कब है रमजान का पहला रोजा?
इस्लाम धर्म में हर एक त्योहार चांद के समय के ऊपर निर्भर करता है. चांद दिखने के बाद ही सही तारीख पता चल पाती है. अगर 11 मार्च को चांद नजर आया तो पहला रोजा 12 मार्च को रखा जाएगा. पहले रोजे की सहरी सुबह 5 बजकर4 मिनट पर होगी और इफ्तार शाम 6 बजकर 23 मिनट पर होगा. 

 

क्या होता है सहरी और इफ्तार?
रमजान में मुसलमान रोजा रखते हैं जिसकी शुरुआत सूर्योदय से पहले हो जाती है. ऐसे में सहरी की जाती है. इसमें नमाज पढ़ने के साथ खाया पिया जाता है. इसके बाद पूरे दिन बिना खाए पिए उपवास करा रोजा रखा जाता है. शाम को सूरज ढलने के बाद रोजा खजूर खाकर खोलते हैं और फिर खाना खाते हैं.

 

नोट करें अपने शहर का सहरी और इफ्तार का समय

शहर सहरी  इफ्तार
1. अहमदाबाद सुबह 05:38 बजे शाम 06:47 बजे
2. बेंगलुरु सुबह 05:19 बजे शाम 06:31 बजे
3. कलकत्ता सुबह 04:35 बजे शाम 05:45 बजे
4. चेन्नई सुबह 05:08 बजे शाम 06:20 बजे
5. दिल्ली सुबह 05:18 बजे शाम 06:27 बजे
6. हैदराबाद सुबह 05:16 बजे शाम 06:26 बजे
7. कानपुर  सुबह 05:06 बजे शाम 06:15 बजे
8. मुंबई  सुबह 05:38 बजे शाम 06:48 बजे
9. पुणे सुबह 05:34 बजे शाम 06:44 बजे
10. सूरत सुबह 05:38 बजे शाम 06:47 बजे

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Read More
{}{}