trendingNow11372571
Hindi News >>धर्म
Advertisement

October 2022 Festival List: अक्‍टूबर में मनेंगे कई बड़े त्‍योहार, कब है करवा चौथ, दशहरा, धनतेरस और दिवाली?

October 2022 Vrat-Tyohar: इस साल अक्‍टूबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार पड़ रहे हैं. 5 अक्‍टूबर को दशहरा है, उसके बाद करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा जैसे पर्व मनाए जाएंगे.

फाइल फोटो
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 29, 2022, 06:27 PM IST

Karwa Chauth Dussehara Diwali 2022 Dates: अक्टूबर 2022 महीना कई बड़े व्रत त्योहारों से भरा रहेगा. इस महीने एक के बाद एक कई बड़े त्‍योहार पड़ेंगे जिससे पूरे महीने जश्‍न और खुशियों का माहौल रहेगा. अक्‍टूबर महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्रि के दौरान होगी. इसके बाद 5 अक्‍टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. वहीं महीने के आखिर में 5 दिवसीय दीप पर्व दिवाली मनाई जाएगी. कुल मिलाकर यह पूरा महीना उत्‍सव मनाने में बीतेगा. 

अक्टूबर के प्रमुख व्रत-त्योहारों  की लिस्ट

अक्‍टूबर महीने के बड़े त्‍योहारों की बात करें तो 3 अक्‍टूबर को महाअष्‍टमी, 5 अक्‍टूबर को दशहरा, 13 अक्‍टूबर को करवा चौथ, 23 अक्‍टूबर को धनतेरस, 24 अक्‍टूबर को दिवाली, 25 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा और 26 अक्‍टूबर को भाई दूज मनाई जाएगी. इसके अलावा भी पूरे महीने कई व्रत-त्‍योहार पड़ेंगे. 

02 अक्टूबर 2022 (रविवार)- भानु सप्तमी, सरस्वती आवाहन
03 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन
04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)-  महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण
05 अक्टूबर  2022 (बुधवार) - दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) - पापांकुशा एकादशी व्रत
07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - आश्विन शुक्र प्रदोष व्रत
09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत
13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत
15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कंद षष्ठी व्रत
17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी
21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रंभा एकादशी व्रत
22 अक्टूबर 2022 (शनिवार) - धनतेरस, धनवंतरी जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत
24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली, नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक अमावस्या
26 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा
28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी
30 अक्टूबर 2022 - छठ पूजा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

Read More
{}{}