trendingNow11871720
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Friday Remedies: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, घर में छा जाएगी कंगाली

Shukarwar Ke Upay in Hindi:  शुक्रवार के दिन कुछ चीजों की खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, अगर आप इन चीजों को घर लाते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है. 

शुक्रवार को भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 14, 2023, 08:09 PM IST

Never Buy These Things on Friday in Hindi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है. मान्यता है कि शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती हैं, ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ चीजों की खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, अगर आप इन चीजों को घर लाते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है, तो चलिए आपको बताते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन-सी चीजों को खरीदारी करना बचना चाहिए. 

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये चीजें- 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन रुपये-पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज होती हैं और पैसा फंस सकता है. 

- शुक्रवार के दिन रसोई का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए,  साथ ही शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ का भी सामना खरीदने की मनाही है. 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े काम नहीं करने चाहिए, अगर आप इन कामों को करते हैं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. 

- शास्त्रों में शुक्रवार के दिन चीनी का लेन-देन करने से बचना चाहिए, सफेद चीजों का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है. 

शुक्रवार को इन चीजों को घर लाना होता है शुभ- 

शुक्रवार के दिन संगीत, सजावट,सौंदर्य और कला से जुड़ी चीजों को खरीदना शुभ होता है. इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

इन बातों का रखें ध्यान- 

शुक्रवार के दिन सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है. इस दिन मांस-मंदिरा के सेवन से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है और क्लेश का माहौल बना रहता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Read More
{}{}