trendingNow11380076
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Happy Dussehra 2022 Wishes: दशहरा पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

Dussehra Wishes In Hindi: देशभर में दशहरा का त्योहार 5 अक्टूबर, बुधवार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. दशहरे के मौके पर आप भी अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश. 

 
फाइल फोटो
Stop
Zee News Desk|Updated: Oct 04, 2022, 05:06 PM IST

Dussehra Messages In Hindi: दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था इसलिए इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. दशहरा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार ये पर्व 5 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यास्त के बाद रावण दहन किया जाता है. इस दिन लोग अपने दोस्तों, प्रियजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में आप भी ये मैसेज भेज सभी को दशहरा की बधाई दे सकते हैं. 

दशहरा पर भेजें ये शुभकामना संदेश

1. इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,
और दशहरा विश करना आम हो जाए
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

2. दशहरे का ये पावन त्योहार
घर में लाए आपके खुशियां अपार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार
दशहरा की शुभकामनाएं

3. अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय
दशहरा की शुभकामनाएं

3. फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना,
धन ही धन आए आप के अंगना,
यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

4. अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार।

5. हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दशहरा की शुभकामनाएं

6. शान्ति अमन के इस देश में 

बुराई को मिटाना होगा

आतंकी रावण का दहन करने 

आज फिर भाईचारा बनाना होगा!

7. विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम

दशहरा की शुभकामनाएं

8. बुराई का हो विनाश
दशहरा लाए खुशियों की आस
संकटों और दुखों का हो नाश
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, 

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को, 

दुनिया भर की सारी खुशियां

दशहरा की शुभकामनाएं!

10. बुराई रूपी रावण का सर्वनाश हो
सभी के मन में श्रीराम का वास हो
दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Read More
{}{}