trendingNow11556099
Hindi News >>धर्म
Advertisement

फाल्‍गुन 2023: शुरू हो रहा है फागुन का महीना, जानें किन तारीखों में पड़ेंगे अमावस्‍या, होली-शिवरात्रि?

Falgun Vrat Festival 2023: फाल्गुन का महीना 6 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है. इस महीने में होली,‍ शिवरात्रि, सोमवती अमावस्‍या जैसे कई अहम त्‍योहार पड़ेंगे. फागुन के महीने में भगवान श्रीकृष्‍ण, शिव जी, मां लक्ष्‍मी आदि की पूजा-आराधना की जाती है.  

फाइल फोटो
Stop
Shraddha Jain|Updated: Feb 03, 2023, 08:27 AM IST

Falgun Month 2023 Start and End Date: हिंदू कैलेंडर का 12वां यानी कि आखिरी महीना फाल्गुन 6 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है जो कि 7 मार्च तक चलेगा. इसके बाद चैत्र मास शुरू होगा. फाल्‍गुन मास को आम बोल-चाल की भाषा में फागुन का महीना भी कहते हैं. फाल्‍गुन के महीने से ही गरमी के मौसम की दस्‍तक हो जाती है और चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिल जाते हैं. पूरी प्रकृति कई रंगों से भर जाती है. इस महीने को प्रेम का महीना भी कहा जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 14 फरवरी को प्रेम दिवस यानी कि वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. फाल्‍गुन के महीने को प्रेम, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए विशेष शुभ माना जाता है. वहीं इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार भी पड़ते हैं. आइए जानते हैं फाल्गुन माह में बड़े व्रत-त्योहार की लिस्ट- 

फाल्गुन माह 2023 व्रत-त्योहार 

फाल्‍गुन महीने में कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार पड़ते हैं. इसमें होली, शिवरात्रि आदि प्रमुख हैं. साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च और रंगों वाली होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं उससे पहले 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी.   

9 फरवरी 2023 (सोमवार) -  द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023 (रविवार)- यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023 - कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती
14 फरवरी 2023 (मंगलवार) - जानकी जयंती
16 फरवरी 2023 (गुरुवार) - विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 (शनिवार) - महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत
20 फरवरी 2023 (सोमवार) - सोमवती अमावस्या
21 फरवरी 202 (मंगलवार) - फुलेरा दूज
23 फरवरी 2023 (गुरुवार) - फाल्गुन विनायक चतुर्थी
25 फरवरी 2023  (शनिवार) - स्कंद षष्ठी व्रत
26 फरवरी 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी
27 फरवरी 2023 (सोमवार) - होलाष्टक शुरू
3 मार्च 2023 (शुक्रवार) - आमलकी एकादशी
4 मार्च 2023 (शनिवार) - शनि प्रदोष
7 मार्च 2023 (मंगलवार) - फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन
पंचक - (19 फरवरी 2023 - 23 फरवरी 2023)

फाल्गुन माह में करें ये उपाय, बरसेगी कृपा  

- फाल्‍गुन माह में आर्थिक लाभ पाने के लिए एक उपाय करना आपको अमीर बना सकता है. इसके लिए फाल्‍गुन महीने में शुद्ध घी, तेल, सरसों का तेल, मौसमी फल, वस्त्र, जूते, का दान करें. तेजी से आपके घर में धन की आवक बढ़ेगी. 

- फाल्‍गुन का महीना श्रीकृष्‍ण का प्रिय महीना है. इस महीने मथुरा-वृंदावन में जमकर होली खेली जाती है. पूरे महीने जश्‍न का माहौल रहता है. यदि फाल्‍गुन महीने में रोज भगवान श्रीकृष्‍ण और राधा की पूजा करें और गुलाब के फूल चढ़ाएं तो प्रेम जीवन में बहार आ जाती है. मनचाहा साथी मिलता है. वहीं विवाहित लोगों के बीच भी प्रेम बढ़ता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

Read More
{}{}