trendingNow11784762
Hindi News >>रिलेशनशिप
Advertisement

लड़कियां इन परफ्यूम्स को लगाने वाले लड़कों से जल्दी होती हैं अट्रैक्ट, आप भी ट्राई करें

Boys Perfumes Which Attract Girls: लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के बहुत कुछ ट्राई करते हैं. लुक्स से लेकर ड्रेसिंग पर ध्यान देते हैं. लेकिन आपको बता दें, लड़कियां सबसे जल्दी आपके तन की खुशबू से अट्रैक्ट होती हैं. इसलिए इन परफ्यूम को नोट कर लें....  

लड़कियां इन परफ्यूम्स को लगाने वाले लड़कों से जल्दी होती हैं अट्रैक्ट, आप भी ट्राई करें
Stop
Nairitya Srivastava|Updated: Jul 18, 2023, 11:44 AM IST

Girls Attraction From Boys Perfume: लड़कों को लगता है कि वो तरह-तरह से लड़कियों के सामने अपनी स्टाइल दिखाएंगे और लड़कियां इंप्रेस हो जाएंगी. लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, लड़कियां लड़कों की एक खास चीज से अट्रैक्ट होती हैं, वो है उनकी तन की खुशबू यानी परफ्यूम. जी हां, लड़के जिस तरह के परफ्यूम्स का इस्तेमाल करते हैं, उनसे लड़कियां उनकी ओर खिंची चली जाती हैं. 

एक स्टडी के अनुसार, किसी व्यक्ति की बॉडी की खुशबू सामने वाले को बहुत जल्दी अट्रैक्ट कर सकती हैं. ऐसे में लड़के अपने लिए बेस्ट परफ्यूम्स का चयन करें. आइये जानें वो कौन से प्रकार के परफ्यूम्स हैं, जिनसे लड़कियां उनकी ओर एक झटके में पास आ जाती हैं...

1. चॉकलेटी स्मेल 
सभी जानते हैं कि लड़कियों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है. वो अपना मूड खराब होने पर भी चॉकलेट खाना पसंद करती हैं. ऐसे में अगर उनके बगल से कोई ऐसा लड़का गुजरे जिसने चॉकलेटी स्मेल का परफ्यूम स्प्रे किया हो, तो उनका अटेंशन लड़के की ओर तुरंत जाएगा. 

2. फूलों वाला परफ्यूम
लड़कियों का मानना है कि जो लड़के फूलों की खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, वे उन्हें ज्यादा लुभाते हैं. इससे लड़कों के सॉफ्ट नेचर का पता चलता है. लड़कों पर लैवेंडर या आर्किड के फूलों वाला परफ्यूम बहुत सूट करता है. इससे लड़कियां उन्हें बार-बार देखने पर मजबूर हो जाती हैं. 

3. एल्कोहॉलिक खुशबू 
वैसे तो बहुत से लोगों को एल्कोहल की महक पसंद नहीं होती है, लेकिन मेन्स डियो या परफ्यूम में ये खूशबू बहुत पसंद की जाती है. खासकर लड़कियां इसे ज्यादा पसंद करती हैं. कई महिलाओं को लड़कों की एल्कोहॉलिक फ्रैगरेंस उनके नजदीक आने पर मजबूर कर देती है.

Read More
{}{}