PHOTOS

लंदन से लौटने के बाद पहली बार परिणीति चोपड़ा के साथ स्पॉट हुए राघव चड्ढा, पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर; Photos

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं. दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं. हाल में ही आप नेता देश लौटे हैं. वह आंखों की सर्जरी के लिए कई महीने लंदन में रहे थे.

 

Advertisement
1/5
राघव चड्ढा के साथ नजर आईं परिणीति चोपड़ा
राघव चड्ढा के साथ नजर आईं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हसबैंड और आप नेता राघव चड्ढा के साथ नजर आईं. दोनों एक बार फिर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में मथा टेकने पहुंचने हैं. दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं. चलिए दिखाते हैं राघव और परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज.

2/5
आंखों का इलाज करवाने लंदन गए थे
आंखों का इलाज करवाने लंदन गए थे

परिणीति चोपड़ा के हसबैंड राघव चड्ढा हाल में ही देश लौटे हैं. वह आंखों का इलाज करवाने लंदन गए थे. कई महीनों से वह वहीं पर थे. अब भारत लौटने के बाद वह वाइफ के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. 

3/5
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सिद्धिविनायक मंदिर पहले भी साथ में जा चुके हैं. दोनों ने अब शुक्रवार को मंदिर में दर्शन किए और माथे पर तिलक लगाए नजर आए. दोनों की तस्वीरों में देखा भी जा सकता है.

4/5
दोनों का लुक
दोनों का लुक

इस दौरान परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ व्हाइट कलर के सूट में नजर आईं तो राघव चड्ढा ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना. दोनों ने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई. राघव चड्ढा के साथ टाइट सिक्योरिटी भी देखने को मिली.

5/5
'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं
 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं. जहां उनके किरदार और एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. फिल्म में उनके अपोजिट दिलजीत दोसांझ रहे और फिल्म को डायरेक्ट इम्तियाज अली ने किया था.