trendingNow11679034
Hindi News >>निवेश
Advertisement

Hindenburg Report: क्या अडानी ग्रुप ने किया है हेरफेर? अब कोर्ट में याचिकाकर्ता ने लगाई इसकी गुहार

SEBI: तिवारी ने अपनी अर्जी में कहा, ‘‘वक्त दिए जाने पर जांच के दायरे में शामिल कंपनियों को महत्वपूर्ण आंकड़ों और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का मौका मिल सकता है और इससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की भी स्थिति पैदा हो सकती है.’’

Hindenburg Report: क्या अडानी ग्रुप ने किया है हेरफेर? अब कोर्ट में याचिकाकर्ता ने लगाई इसकी गुहार
Stop
Himanshu Kothari|Updated: May 03, 2023, 08:35 PM IST

Adani Group: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों के भाव बढ़ाने में हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए बाजार नियामक सेबी की तरफ से छह महीने की मोहलत मांगे जाने के खिलाफ एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध किया है कि उसे अडानी समूह के शेयरों को लेकर जारी जांच पूरी करने के लिए छह महीने का वक्त दिया जाए. इस जांच में लेनदेन की गड़बड़ियों और नियमों के उल्लंघन के साथ वित्तीय विवरणों को गलत ढंग से पेश किए जाने के आरोप शामिल हैं.

अडानी ग्रुप
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली दो मार्च को सेबी से दो महीने में यह जांच पूरी करने को कहा था. इसके अलावा भारतीय निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया था. अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग ने जनवरी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर वित्तीय धांधली और शेयरों के भाव में हेराफेरी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे.

सुप्रीम कोर्ट में मामला
इन आरोपों की विधिवत जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. उस जनहित याचिका को दाखिल करने वाले वकील विशाल तिवारी ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के साथ अर्जी लगाई जिसमें सेबी को छह महीने का वक्त दिए जाने का विरोध किया गया है. इसमें कहा गया है कि सेबी को यह मोहलत देने से जांच लंबी खिंच जाएगी और इससे अतिरिक्त देरी होगी.

छेड़छाड़ करने का मौका
तिवारी ने अपनी अर्जी में कहा, ‘‘वक्त दिए जाने पर जांच के दायरे में शामिल कंपनियों को महत्वपूर्ण आंकड़ों और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का मौका मिल सकता है और इससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की भी स्थिति पैदा हो सकती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेबी न्यायालय का निर्देश मिलने के पहले से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों की गतिविधियों की जांच कर रहा था. ऐसे में समय बढ़ाने की मांग स्वीकार्य नहीं है. उसके पास जांच के लिए जरूरी समय, आंकड़े और संबंधित दस्तावेज पहले से ही मौजूद हैं.’’

सेबी
इसके साथ ही याची ने सेबी पर जांच की अगुवाई करने वाले अधिकारी का ब्योरा नहीं देने का भी उल्लेख किया. उन्होंने सेबी पर इस जांच को अंतहीन बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसा होने पर सिर्फ गलत काम करने वाली कंपनियों एवं उनके प्रवर्तकों को ही लाभ मिलेगा.

जरूर पढ़ें:                                                                                                                                                                                                                                                                                       

सिर्फ रजिस्ट्री कराने से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये एक गलतफहमी अभी कर लें दूर NSE ने न‍िवेशकों को चेताया, यहां न‍िवेश करने वाले हो जाएंगे 'कंगाल'; आज ही न‍िकाल लें पैसा
बैंकों ने बढ़ाई ब्‍याज दर, होम लोन लेने वालों ने बनाया र‍िकॉर्ड; जान‍िए क्‍या है यह? Swiggy से खाना मंगाने वालों को झटका! अब ग्राहकों को देना होगा यह एक्‍सट्रा चार्ज
PM Kisan पर केंद्रीय कृष‍ि मंत्री ने की ऐसी घोषणा, सुनकर खुशी से उछल पड़े देश के सभी क‍िसान Tax Payers पर मेहरबान हुईं व‍ित्‍त मंत्री, आ गया नया स‍िस्‍टम; टैक्‍स चोरी की तो पकड़े जाओगे
Adani Group पर अभी नहीं आएगी SEBI की र‍िपोर्ट, अदालत में की यह अपील Q4 Result: इन दो बैंक को हुआ तगड़ा मुनाफा, अकाउंट है तो फटाफट जानें ये अपडेट
Income Tax: सरकार ने कर दिया ऐलान, ITR भरते वक्त इन फॉर्म का रखें ध्यान, एक गलती पड़ेगी भारी Pension News: पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बढ़ गई पेंशन, हर महीने एक्स्ट्रा मिलेंगे 23,300 रुपये!
Read More
{}{}