trendingNow11596997
Hindi News >>नौकरी
Advertisement

Sarkari Naukri: नौकरी के इंटरव्यू में जरूर पूछे जाते हैं इनमें से सवाल! चुपके से मार लीजिए एक नजर

GK Question Top Current Affairs: अगर अच्छी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आपको उसके मुताबिक अलग अलग फील्ड की जानकारी भी रखनी होगी.

Sarkari Naukri: नौकरी के इंटरव्यू में जरूर पूछे जाते हैं इनमें से सवाल! चुपके से मार लीजिए एक नजर
Stop
chetan sharma|Updated: Mar 05, 2023, 02:02 PM IST

Current Affairs Questions: पढ़ाई के बाद नौकरी करना सबकी प्रायोरिटी होती है और वो भी अच्छी नौकरी करना. अब अच्छी नौकरी की बात है तो उसे पाना भी आसान नहीं होगा. अगर अच्छी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आपको उसके मुताबिक अलग अलग फील्ड की जानकारी भी रखनी होगी. आज हम आपको जनरल नॉलेज के सवाल बता रहे हैं जोकि आपके लिए बहुत जरूरी हैं. 

सवाल: भारत की मानक समय रेखा कौन सी है ?  
जवाब: 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा.

सवाल: अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस साल हुई ? 
जवाब: 1961.

सवाल: मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे ? 
जवाब: बिनोवा भावे.

सवाल: स्वांग किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य कला है ? 
जवाब: हरियाणा.

सवाल: भारत में वर्तमान में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं ?
जवाब: 25

सवाल: कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फैसला कौन करता है ?
जवाब: लोकसभा अध्यक्ष.

सवाल: अंग्रेजों के नमक कानून के विरुद्ध महात्मा गांधी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया था ?
जवाब: सविनय अवज्ञा आंदोलन.

सवाल: भारत में जिप्सम का सबसे ज्यादा उत्पादन किस राज्य में होता है ?
जवाब: राजस्थान.

सवाल: ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना पहला कारखाना कहां खोला था ? 
जवाब: सूरत.

सवाल: ‘ बुली ‘ शब्द का प्ररोग किस खेल में किया जाता है ? 
जवाब: हॉकी.

सवाल: किस भारतीय एथलीट को ‘ उड़न परी ‘ के नाम से पुकारा जाता है ? 
जवाब: पीटी उषा.

सवाल: किस शहर को झीलों की नगरी कहते हैं ?
जवाब: उदयपुर.

सवाल: आर्यसमाज की स्थापना कब की गई थी ? 
जवाब: सन् 1875 ई. में.

सवाल: वेदों में सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ? 
जवाब: ऋग्वेद.

सवाल: भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र कहां स्थित है ? 
जवाब: ट्राम्बे, मुंबई

सवाल: 1928 के बारदोली आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था ? 
जवाब: सरदार बल्लभ भाई पटेल.

सवाल: किसने खालसा पंथ की स्थापना की थी ?
जवाब: गुरु गोविंद सिंह.

सवाल: भारत की पहली महिला I.P.S. अधिकारी कौन हैं.
जवाब: किरण बेदी.

सवाल: कथक किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है ?  
जवाब: उत्तर प्रदेश.

 सवाल: ‘ चाइनामैन ‘ शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है ? 
जवाब: क्रिकेट.

सवाल: ऑस्कर पुरस्कार का संबंध किस क्षेत्र से है ? 
जवाब: सिनेमा.

सवाल: पटना का प्राचीन नाम क्या था ?
जवाब: पाटलिपुत्र.

सवाल: आगा खां कप का संबंध किस खेल से है ?
जवाब: हॉकी.

सवाल: बांदीपुर अभयारण्य किस राज्य में स्थित है ? 
जवाब: कर्नाटक.

सवाल: कौन इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष थे ? 
जवाब: बदरुद्दीन तैयब.

सवाल: किस मुगल शासक ने ” दीन – ए – इलाही ” धर्म चलाया था ?
जवाब: अकबर.

सवाल: भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊंचाई कितनी होती है ?
जवाब: 36000 किलोमीटर

नई नौकरी की तलाश में हैं तो तुरंत क्लिक करें

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Read More
{}{}