trendingNow11870688
Hindi News >>नौकरी
Advertisement

Quiz: दो अंकों की एक संख्या का योग 10 है, संख्या उलट दी जाए तो 72 बढ़ जाती है; बताओ नंबर क्या है?

General Knowledge Test: सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं. जनरल नॉलेज बढ़ाने के कई तरीके हैं. 

 Quiz: दो अंकों की एक संख्या का योग 10 है, संख्या उलट दी जाए तो 72 बढ़ जाती है; बताओ नंबर क्या है?
Stop
chetan sharma|Updated: Sep 14, 2023, 11:17 AM IST

General Knowledge Trending Quiz: पढ़ाई की बात आए और जनरल नॉलेज की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. आज हम आपको जीके के ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम के तो हैं ही लेकिन आसान भी हैं. उनके जवाब ऐसे नहीं हैं जो आपको मालूम न हों लेकिन हां आप उसका अंदाजा न लगा पाएं ऐसा हो सकता है. अगर आप भी अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए हमारे इन सवालों को पढ़ने और समझने के लिए.

सवाल 1 - अंगूर की खेती के लिए कौन सा नगर प्रसिद्ध है?
जवाब 1 - अंगूर की खेती के लिए नासिक प्रसिद्ध है.

सवाल 2 - भारत के किस राज्य में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है?
जवाब 2 - जम्मू कश्मीर में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है.

सवाल 3 - भारत में आधार कार्ड की शुरुआत कब हुई थी?
जवाब 3 - भारत में आधार कार्ड की शुरुआत 2010 में हुई थी.

सवाल 4 - फ्रिज का पानी पीने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
जवाब 4 - फ्रिज का पानी पीने से कब्ज हो सकती है.

सवाल 5 -  दो अंकों की एक संख्या का योग 10 है, संख्या उलट दी जाए तो 72 बढ़ जाती है; बताओ नंबर क्या है?

जवाब

a + b = 10 यानि, a = 10 - b  ( समी 1 )

पुनः,

10 b + a = (10 a + b ) + 72

या, 9 b = 9 a + 72

या, 9b = 9 (10 - b ) + 72 (समी 1 से)

या 18 b = 162

b = 9

समी. ( 1 ) से

a = 10 - b = 10 - 9 = 1

अतः संख्या = 10 a + b = 19 
इसका जवाब 19 है.

Read More
{}{}