trendingVideos12039417
Videos

Baat Pate Ki: ISRO ने इतिहास रच दिया, लॉन्च किया XPoSat सैटेलाइट

ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने इतिहास रच दिया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ISRO ने 'एक्स-रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट' मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। जो अंतरिक्ष में ब्लैक होल जैसे आकाशीय पिंडों के रहस्यों का अध्ययन करेगा। इस मिशन को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर लॉन्च किया गया। इसरो ने इसके लिए भी अपने सबसे भरोसेमंद प्रक्षेपण यान PSLV का सहारा लिया, जिसके C58 मॉडल के जरिए इस मिशन को लॉन्च किया गया। उड़ान भरने के साथ ही PSLV C58 धुएं की एक मोटी सी लकीर खींचते हुए बादलों को चीर कर आसमान के पार निकल गया।

Video Thumbnail
Advertisement

More Videos

Read More