trendingVideos12045893
Videos

Kalyan Singh Last Interview on Ram Mandir: अयोध्या पर 'बाबू जी' का आखिरी इंटरव्यू देखा क्या?

Kalyan Singh Last Interview on Ram Mandir: अयोध्या में राम राम के आज के एपिसोड में आपको राम मंदिर आंदोलन के उस नायक की कहानी दिखाएंगे जिन्होंने श्रीराम के लिए सत्ता त्याग दी। कहानी हिंदुत्व के उस फायर ब्रांड नेता की जो मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए जेल जाने से भी नहीं हिचके। कहानी बाबू जी यानी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की। आज भले ही कल्याण सिंह हमारे बीच ना हों और अपनी आंखों से मंदिर निर्माण ना देख पाए हों लेकिन इस मंदिर के लिए उन्होंने संघर्ष में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिव्य भव्य मंदिर का निर्माण उनका सपना था और अब वो सपना साकार हो रहा है। कल्याण सिंह की 92वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर हम आपको राम मंदिर पर कल्याण सिंह का आखिरी इंटरव्यू दिखाते हैं। ये इंटरव्यू राम मंदिर के शिलान्यास से ठीक पहले हुआ था। जिसमें उन्होंने मंदिर के लिए संघर्ष से लेकर सफलता तक की पूरी कहानी विस्तार से बताई थी।

Video Thumbnail
Advertisement

More Videos

Read More