Hindi News >>Videos
Videos

PM Modi Rajasthan Speech: कांग्रेस सरकार कुछ न करती- PM मोदी

PM Modi Rajasthan Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया। तो देश ने वो फैसले लिए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन आप सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या क्या हुआ होता। कांग्रेस होती, तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते। कांग्रेस होती, तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते। कांग्रेस सरकार कुछ न करती। कांग्रेस होती, तो न ही हमारे फौजियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते।

Ruchika Kapoor|Apr 23, 2024, 01:21 PM
Video Thumbnail
Advertisement

More Videos