trendingVideos12181146
Videos

अरब सागर में भारतीय नौसेना की मिली बड़ी सफलता

Navy Rescues Iranian Ship: भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के हमले को लेकर अंजाम दिया बड़ा ऑपरेशन, 23 पाकिस्तानी नागरिकों की जान बचाई। मछली पकड़ने वाली जहाज़ पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया। भारतीय नौसेना को 28 मार्च को जानकारी मिली की एक फिशिंग व्हीकल अल-कंबर पर कुछ लुटेरों ने कब्जा कर शिप के क्रू को बंदी बना लिया है। जिसके बाद 29 मार्च की सुबह नौसेना ने इस शिप को लोकेट किया और लुटेरों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम देते हुए INS सुमेधा और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल ऑपरेशन के लिए रवाना हुए। करीब 12 घंटे लंबी चली करवाई के बाद शिप को कब्जे में लिए सभी समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया। जानकारी के अनुसार जिस शिप पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया उसपर कुल 23 पाकिस्तानी नागरिक शावर थे जिन्हें नौसेना ने सुरक्षित बचाया।

Video Thumbnail
Advertisement

More Videos

Read More