trendingVideos11834984
Videos

Deshhit:: चंद्रयान-3 की क्या है चुनौतिया, पूर्व ISRO चीफ ने बताई सबसे जरूरी बात

Chandrayaan-3 landing time update: रूस के मून मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद चंद्रयान-3 पर ISRO का बड़ा अपडेट आया है, इसरो ने कहा कि अगल हालात माकूल नहीं रहे हैं चंद्रयान की लैंडिग 2-3 दिन तक टल सकती है। इससे पहले पूरी दुनिया अब भारत के चंद्रयान-3 की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं। दो दिन बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग करेगा। और ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 पूरी तरह दुरुस्त है, चांद के चक्कर लगा रहा है और वहां से नई तस्वीरें भी भेज रहा है। इस बीच चंद्रयान-3 का संपर्क चांद के चक्कर लगा रहे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर भी हुआ है। चांद के मोहल्ले में अपने साथी को देख चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर का ‘Welcome, buddy’ कहकर स्वागत किया। ISRO का कहना है कि दोनों के बीच टू-वे कम्युनिकेशन स्थापित हो चुका है। और क्या कुछ हो रहा है चांद की सतह के आसपास,

Video Thumbnail
Advertisement

More Videos

Read More