trendingVideos12123736
Videos

Farmers Protest 2024: किसानों के ऐलान से प्रशासन में हड़कंप

Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी ख़बर. अब तक किसानों का प्रदर्शन से दूर रहने वाला संयुक्त किसान मोर्चा भी आज आंदोलन में कूद पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में बैठक करने के बाद 23 फरवरी यानी कल पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार को पूरे देश में किसान आक्रोश दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में किसान 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करके MSP की मांग जोर शोर से उठाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि वो देश के गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला भी फूकेंगे।

Video Thumbnail
Advertisement

More Videos

Read More