trendingPhotos1265628
PHOTOS

Relationship Secrets: ललित मोदी को डेट कर रहीं सुष्मिता सेन, जानें लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं बड़ी उम्र के मर्द

Lalit Modi Sushmita Sen Affair: कहते हैं कि प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है. इन दिनों ललित मोदी और फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ संबंध को दुनिया के सामने उजागर किया है. 58 साल के ललित और 46 साल की सुष्मिता की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है. साथ ही इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि आखिर सुष्मिता सेन अपने से 12 साल बड़े इस बिजनेसमैन को ही क्यों चुना. अक्सर ये देखने में आता है कि महिलाओं को खुद से बड़ी उम्र के पुरुष पसंद आते हैं. इसकी कई वजहें हैं. आइए इनके बारे में बताते हैं.

Advertisement
1/5

जैसे-जैसे लड़कों की उम्र बढ़ती है, वो मैच्योर और समझदार होते जाते हैं. लड़कियों को मैच्योर लड़के पसंद होते हैं. ये एक बड़ी है, जिसके चलते लड़कियां अपने से बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करती हैं. मैच्योर पार्टनर के साथ लड़कियां सेफ फील करती हैं. लड़कियां ऐसा मानती हैं कि मैच्योर लड़के लाइफ को बहुत अच्छे से संभाल सकते हैं और वो हमेशा सही फैसले लेते हैं.

2/5

बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों को जीवन के कई फील्ड के अनुभव मिलते हैं. लड़कियों को अनुभवी लोग पसंद आते हैं, जो हर तरह की परिस्थितियों में संभल सकें. इसलिए लड़कियां बड़ी उम्र के पार्टनर का चुनाव करती हैं.

3/5

ज्यादा उम्र के लड़कों में कॉन्फिडेंस भरपूर होता है, जो अक्सर लड़कियों को काफी प्रभावित करता है. ऐसा देखा जाता है कि कम उम्र की लड़कियों की अपेक्षा बड़ी उम्र के लड़कों में अनुभव और आत्मविश्वास ज्यादा होता है, ऐसे पुरुष महिलाओं की साइकॉलॉजी को ज्यादा बेहतर ढंग से समझते हैं. एक ये भी कारण है, जिसके चलते लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं.

4/5

बड़ी उम्र के लड़के फाइनेंशियल भी इंडिपेंडेंट होते हैं. आमतौर पर बड़ी उम्र के लड़के आत्मनिर्भर हो जाते हैं. वो अपने जीवन के फैसले खुद समझदारी से लेते हैं. लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यही होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं. इस वजह से वो बड़ी उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं.

5/5

ऐसा देखा जाता है कि बड़ी उम्र के पुरुष केयरिंग स्वाभाव के होते हैं. हर हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं. ऐसे लड़के अपनी पार्टनर को सही सलाह देने के साथ-साथ करियर में भी मदद करते हैं. बात-बात पर पार्टनर की केयर करना लड़कियों को खूब पसंद आता है. इसलिए लड़कियां खुद से बड़ी उम्र के लड़कों कों पसंद करती हैं.





Read More