trendingNow11513226
Hindi News >>लाइफस्टाइल
Advertisement

How To Make Suji Halwa Paratha: सर्दियों में गर्मागर्म चाय के साथ सूजी हलवा पराठे का लें मजा, जान लें रेसिपी

Cooking Tips: आज हम आपके लिए सूजी के हलवे का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। हलवे और पराठे का ये यूनीक कॉम्बिनेशन स्वाद में खूब लजीज लगता है।  

How To Make Suji Halwa Paratha: सर्दियों में गर्मागर्म चाय के साथ सूजी हलवा पराठे का लें मजा, जान लें रेसिपी
Stop
Zee News Desk|Updated: Jan 03, 2023, 07:30 PM IST

How To Make Suji Halwa Paratha: पराठा एक भारतीय पारंपरिक फूड है जोकि बच्चों से लेकर बड़े तक खूब मजे से खाते हैं। इसलिए भारत में आपको पराठे की ढेरों वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा या दाल पराठा आदि आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने हलवा पराठे का स्वाद चखा है?

अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सूजी के हलवे का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। हलवे और पराठे का ये यूनीक कॉम्बिनेशन स्वाद में खूब लजीज लगता है। इसका स्वाद हर किसी के मन को भा जाता है। इसको आप नाश्ते या फिर मेन कोर्स में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सूजी हलवा पराठा (How To Make Suji Halwa Paratha) बनाने की विधि-

सूजी हलवा पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री-

सूजी 12 कप 
मैदा 250 ग्राम 
चीनी 1½ कप 
लिक्विड ऑरेंज फूड कलर 2-3 बूंद 
घी 3 बड़े चम्मच 
हरी इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच 
तलने के लिए तेल 
डेसिकेटेड कोकोनट गार्निश करने के लिए
चारोली मुट्ठी भर 
खरबूजे के बीज मुट्ठी भर 

सूजी हलवा पराठा कैसे बनाएं? (How To Make Suji Halwa Paratha)
 

सूजी हलवा पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई लें।
फिर आप इसमें पानी और चीनी को डालकर पकने दें। 
इसके बाद आप इसमें फूड कलर डालें और मिलाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें। 
इसके बाद आप इसमें सूजी डालकर अच्छी तरह से भून लें। 
फिर आप इसमें चाशनी और इलायची का पाउडर मिलाकर पकाएं।
इसके बाद आप एक बर्तन में मैदा डालकर गूंथ लें। 
फिर आप इसकी थोड़ी मोटी लोईयां बनाकर बेल लें।
इसके बाद आप इसमें थोड़ी सी तैयार हलवे की स्टफिंग करें।
फिर आप इसको बंद करके एक बार और पराठे की तरह बेल लें।
इसके बाद आप एक पैन पर तोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इस पैन पर पराठे को डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा सेंक लें। 
अब आपका सूजी हलवे का स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार हो चुका है। 

Read More
{}{}